Wednesday, October 21st, 2026

कोरोना वायरस का दुनियाभर में कहर, अब तक 23.93 लाख से अधिक की मौत

वॉशिंगटन 
दुनिया भर में कोरोना वायरस महामारी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस जानलेवा महामारी से अभी तक जहां 23.93 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं इसकी जद में आने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 10.85 करोड़ के पार पहुंच गई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के 192 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 करोड़ 85 लाख 21 हजार 312 हो गई है और जहां 23 लाख 93 हजार 571 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, वहीं छह करोड़ आठ लाख 20 हजार 741 लोग इस वायरस के संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2.75 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि चार लाख 84 हजार 200 लोगों की जान चली गई है। ब्राजील में कोरोना वायरस से अब तक 98.09 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 2,38,532 मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना संक्रमितों की संख्या करीब 40.39 लाख हो गई है और 1,17,128 लोगों की मौत हुई है।

अमेरिका में टीके की पांच करोड़ से अधिक खुराक वितरित की गई
वाशिंगटन। अमेरिका में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस टीके की पांच करोड़ से अधिक खुराक वितरित की गई। अमेरिकी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने रविवार को यह जानकारी दी। सीडीसी ने शनिवार को कहा कि कोरोना टीके की 5,06,41,884 खुराक दी गई है। रोकथाम केंद्र के अनुसार देश के 1,3,82,172 लोगों को कोरोना टीके की दो खुराक दी गई हैं। सीडीसी ने कहा कि 13 फरवरी तक देश में कोरोना टीके के 6,98,83,625 खुराक वितरित की गई हैं।

 

#कोरोना वायरस

Source : Agency

पाठको की राय